फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: बदमाशों ने की पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने की कोशिश, पुलिस ने हवाई फायर किया तो गाड़ी छोड़कर भागे

Mon, 29 May 2023 10:11 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पुलिस ने बताया कि गिरोह में चार लोग शामिल हैं। आरोप है कि उन्होंने निजामाबाद जिले में ट्रांसफार्मर से कॉइल चोरी किया था और हैदराबाद जा रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि आधी रात के आसपास वह लोग एक कार से इंदलवई टोल गेट से हैदराबाद जाएंगे।
विज्ञापन
तेलंगाना पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बदमाशों का गिरोह रविवार को तेलंगाना पुलिस की चंगुल से फरार हो गया। पुलिस ने हवाई फायरिंग कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाश चकमा देकर वहां से भाग गए। घटना के बारे में बताते हुए तेलंगाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि राजस्थान के चार बदमाशों ने चोरी करके भाग रहे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए निजामाबाद जिले के इंदलवई टोल गेट पर पुलिस ने नाकाबंदी की। आधी रात को हैदराबाद जा रहे बदमाशों ने पुलिस को देखा तो उन्होंने एक गाड़ी को धक्का मार दिया। पुलिस ने हवाई फायर किया तो आरोप वहां से गाड़ी छोड़कर ही भाग गए। 

पुलिस ने अलर्ट होकर पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गिरोह में चार लोग शामिल हैं। आरोप है कि उन्होंने निजामाबाद जिले में ट्रांसफार्मर से कॉइल चोरी किया था और हैदराबाद जा रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि आधी रात के आसपास वह लोग एक कार से इंदलवई टोल गेट से हैदराबाद जाएंगे। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और पूरा इलाका घेर लिया था। मौके पर पुलिस ने चारों बदमाशों को धमकाकर गिरफ्तार करने की कोशिश की। लेकिन आरोपियों ने उनकी बात नहीं सुनी और पुलिस कर्मियों को ही टक्कर मारने पर आतुर हो गए। आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को ही टक्कर मार दी। उन्हें रोकने के लिए पुलिस द्वारा हवाई फायर किया गया। लेकिन बदमाश गाड़ी छोड़कर पैदल ही वहां से फरार हो गए। 

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने मामले में घटना के बाद चारों बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम का गठन किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें