फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू की बेटी मीसा भारती की पाटियाल कोर्ट में पेशी

Mon, 07 May 2018 02:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष (आरजेडी) लालू प्रसाद यादव की बेटी और सांसद मीसा भारती और दामाद शैलेश कुमार सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए। यह मामला 8,000 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है।  

विज्ञापन

 

#RashtriyaJanataDal (RJD) Chief Lalu Prasad's daughter #MisaBharti and her husband Shailesh Kumar were produced before the #PatialaHouseCourt for their involvement in the Rs. 8,000 crore money laundering case.

Read @ANI Story | https://t.co/XadzNadPj0 pic.twitter.com/H9rKszU6Nu

— ANI Digital (@ani_digital) May 7, 2018
विज्ञापन

केस की सुनवाई के दौरान सीबीआई के विशेष जज अरविंद कुमार ने एक और आरोपी संतोष झा के खिलाफ पेशी का वारंट जारी किया है। अब अगली सुनवाई 4 जून को होगी। मीसा भारती और उनके पति पर आरोप है कि उन्होंने 8 हजार करोड़ के काले धन को सफेद किया है।
विज्ञापन


आरोप है कि मीसा और उनके पति ने बिजनेसमैन सुरेंद्र जैन और विरेंद्र जैन की कंपनी के साथ मिलकर काले धन को सफेद किया है। मामले में बिजनेसमैन की भी पेशी हो चुकी है लेकिन उसे जनवरी में बेल मिल गई। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मीसा भारती के दिल्ली स्थित एक फॉर्म हाउस को जब्त कर लिया था। ईडी ने कोर्ट के आदेश पर ये कार्रवाई की थी। इस मामले की जांच ईडी द्वारा ही की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें