फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: कोलकाता में नाबालिग की हत्या; विरोध कर रहे स्थानीय लोगों ने पुलिस के वाहनों में की तोड़फोड़

Mon, 27 Mar 2023 10:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पुलिस ने बताया कि कुस्तिया के श्रीधर रॉय रोड की रहने वाली बच्ची (7 वर्षीय) रविवार सुबह से लापता थी और गहन तलाशी के बाद पुलिसकर्मियों ने इलाके के एक अपार्टमेंट ब्लॉक के एक फ्लैट में उसका शव पाया।
विज्ञापन
1 of 4
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों को किया क्षतिग्रस्त - फोटो : एएनआई
कोलकाता के तिलजला इलाके में एक मासूम के साथ के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। फिर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़कों और रेल पटरियों को अवरुद्ध कर दिया और वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। 

पुलिस ने बताया कि कुस्तिया के श्रीधर रॉय रोड की रहने वाली बच्ची (7 वर्षीय) रविवार सुबह से लापता थी और गहन तलाशी के बाद पुलिसकर्मियों ने इलाके के एक अपार्टमेंट ब्लॉक के एक फ्लैट में उसका शव पाया। फ्लैट मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
प्रदर्शनकारियों ने वाहन को किया आग के हवाले - फोटो : एएनआई
तिलजला पुलिस थाने के बाद स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापता लड़की की तलाश में 'देरी' का आरोप लगाते हुए तिलजला पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए रविवार रात इलाके में तोड़फोड़ की और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। 

यह भी पढ़ें: West Bengal: सिलीगुड़ी में बच्चों की तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

3 of 4
प्रदर्शकारियों ने रेल की पटरियों को भी अवरुद्ध करने का किया प्रयास - फोटो : एएनआई
एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तोड़फोड़ में कथित संलिप्तता के लिए एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग करते हुए स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह तिलजला इलाके की सड़कों पर जाम लगा दिया।  दोपहर में उन्होंने दक्षिण सियालदह खंड में मुख्य ईएम बाईपास और रेलवे पटरियों को अवरुद्ध कर दिया, जिससे सड़क यातायात और ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के तीन वाहनों में तोड़फोड़ की गई जबकि उनमें से एक को आग लगा दी गई।

स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया जब सुरक्षा बलों की एक बड़ी टीम उन्हें तितर-बितर करने के लिए वहां पहुंची। पुलिस अधिकारी ने कहा, हम प्रदर्शनकारियों से बात कर रहे हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं।




ममता की मंत्री ने कही यह बात
नाबालिग की कथित हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा अपराध है, जिसे माफ नहीं किया जा सकता। भाजपा के पास इसके बारे में बोलने की कोई गुंजाइश नहीं है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम इसमें राजनीति देखते हैं। बच्चों और महिलाओं के खिलाफ अपराध की निंदा की जानी चाहिए। कोलकाता पुलिस ने उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने अपराधी को पकड़ लिया है। उन्होंने सभी सबूतों की जांच की है। हम पूछताछ करेंगे कि क्या मकसद था, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम बच्चे को नहीं बचा सके।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मांगा जवाब
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस घटना का संज्ञान लिया है। आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी और मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें