फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नशे के सौदागरों का भंडाफोड़, केमिकल फैक्ट्री से 106 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन जब्त, तीन गिरफ्तार

Fri, 08 Dec 2023 05:03 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थाणे

सार

महाराष्ट्र में एक फैक्ट्री में की गई छापेमारी के दौरान 106 करोड़ की मेफेड्रोन बरामद की गई है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
मेफेड्रोन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में नशे के सौदागरों का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापेमारी में दौरान केमिकल फैक्ट्री से 106 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का मेफेड्रोन जब्त किया है। वहीं प्रतिबंधित पदार्थ का निर्माण करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


वरिष्ठ निरीक्षक शीतल राउत ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को खालापुर के सजगांव में कंपनी पर छापा मारा और फैक्ट्री में निर्मित मेफेड्रोन से भरे डब्बों को जब्त किया गया। साथ ही कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

अधिकारी ने जानकारी देते हुए नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटें(एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम को तीन प्लास्टिक ड्रमों में 85.2 किलोग्राम मेफेड्रोन मिला, जिसमें दो कंटेनरों में 30 किलोग्राम और तीसरे ड्रम में 25.2 किलोग्राम था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए मादक पदार्थ की कुल कीमत 106 करोड़ रूपये आंकी गई।  पुलिस ने मेफेड्रोन के निर्माण में इस्तेमाल होने वाला 15.37 लाख रुपये का कच्चा माल और रसायन भी जब्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें