फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद: असम की जमीन पर मेघालय ने बिजली के खंभे लगाने का किया प्रयास, बातचीत से सुलझा मुद्दा

Tue, 27 Jul 2021 08:00 AM IST
प्रियंका तिवारी पीटीआई, गुवाहाटी

सार

असम और मेघालय के बीच सोमवार (26 जुलाई) को बिजली का खंभा लगाने के लिए सीमा पर विवाद हो गया, जिसे बाद में अधिकारियों ने बातचीत से सुलझाया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम और मेघालय के बीच सीमा विवाद वर्षों से चल रहा है। इसी कड़ी में असम के मुख्य शहर गुवाहाटी के खानापारा इलाके में राज्य की जमीन पर मेघालय के एक शख्स द्वारा बिजली के खंभे लगाने के कथित प्रयास के कारण सोमवार (26 जुलाई) को अंतरराज्यीय सीमा पर तनाव बढ़ गया। सोमवार की घटना ऐसे वक्त हुई जब पूर्वोत्तर के पड़ोसी राज्यों के बीच सीमा विवाद एक खूनी संघर्ष में बदल गया। मिजोरम के साथ राज्य की ‘संवैधानिक सीमा’ की रक्षा करते हुए असम पुलिस के कम से कम पांच कर्मियों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए।

बातचीत से सुलझा मसला

विज्ञापन

इस मामले को लेकर असम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि विवाद की सूचना मिलने पर असम पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारी अंतरराज्यीय सीमा के करीब खानापारा पहुंचे और मेघालय के अधिकारियों के साथ बातचीत की। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद पड़ोसी राज्य बिजली का खंभा नहीं लगाने पर सहमत हो गया।

नियंत्रण में है स्थिति
अधिकारी ने कहा, ‘मामले को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाया गया और अब स्थिति नियंत्रण में है।’ इलाके में असम सरकार पहले से ही बिजली की आपूर्ति कर रही है। इस संबंध में मेघालय सरकार का बयान उपलब्ध नहीं है।  बत दें, अभी दो दिन पहले मेघालय की राजधानी शिलांग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच एक बैठक हुई, जहं पर इस मुद्दे को सभी के संज्ञान में लाया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें