फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya: जेल से भागे चार कैदियों को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला, शांगपुंग गांव की घटना

Mon, 12 Sep 2022 05:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
विज्ञापन
मॉब लिंचिंग - फोटो : self
विज्ञापन

मेघालय की जोवाई जेल से हाल ही में भागे छह अपराधियों में से चार को पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले के शांगपुंग गांव में भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला। मेघालय डीजीपी एलआर बिश्नोई ने बताया कि शवों को अस्पताल ले जाया जाएगा और पहचान की जाएगी। बता दें कि शनिवार को 6 कैदी जेल कर्मियों को चकमा देकर जोवाई जिला जेल से फरार हो गए थे।

विज्ञापन


मामले में दो स्तरों पर जांच शुरू की गई है। राज्य के गृह मंत्री लक्ष्मण रिंबुई ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि 10 सितंबर को जिला जेल से भागे तीन विचाराधीन और एक सजायाफ्ता कैदी की रविवार को पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में लगभग 5,000 लोग शामिल थे।

रिंबुई ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को यह पता लगाने की जिम्मेदारी दी गई है कि किन कारणों और परिस्थितियों के चलते कैदी फरार हुए। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट पीके बोरो को कैदियों के भागने के मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक अन्य अधिकारी एमए शल्लम को सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए गए चार कैदियों के शवों की जांच के लिए नियुक्त किया गया है। हालांकि, मंत्री ने पीट-पीटकर हत्या किए जाने में शामिल लोगों के खिलाफ किसी कानूनी कार्रवाई के बारे में कोई घोषणा नहीं की है।

रिंबुई ने बताया कि कैदी जेल कर्मचारियों पर हमला कर फरार हो गए थे। इस दौरान एक पुलिसकर्मी पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें