फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंत्री के बिगड़े बोल: चिकन-मटन और मछली से ज्यादा खाएं बीफ, पार्टी इस मुद्दे पर करती रही है विरोध

Sun, 01 Aug 2021 04:29 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, शिलांग

सार

  • भाजपा के मंत्री सनबोर शुलई ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा बीफ खाने की अपील की
  • हर कोई अपनी मर्जी का खाना खाने के लिए स्वतंत्र है, खाने के लिए किसी पर कोई दबाव नहीं
विज्ञापन
सनबोर शुलई, मंत्री, मेघालय सरकार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय में भाजपा नेता का विवादित बयान सामने आया है। राज्य सरकार में भाजपा के मंत्री सनबोर शुलई ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा बीफ खाने की अपील की है। शुलाई ने कहा कि चिकन, मटन और मछली से ज्यादा लोग बीफ खाएं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है, यहां हर कोई अपनी मर्जी का खाना खाने के लिए स्वतंत्र है, खाने के लिए किसी पर कोई दबाव नहीं है। बता दें कि सनबोर शुलई पिछले हफ्ते ही कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। शपथ लेने के तुरंत बाद ही उन्होंने भड़काऊ बयान देकर पार्टी के सामने एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

मेघालय सरकार में पशुपालन और पशु चिकित्सा मंत्री शुलई ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, मैं लोगों को चिकन, मटन या मछली की तुलना में अधिक गोमांस खाने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। लोगों को अधिक गोमांस खाने के लिए प्रोत्साहित करके, यह धारणा दूर हो जाएगी कि भाजपा गोहत्या पर प्रतिबंध लगाएगी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं शुलई ने कहा कि वे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से बात करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मेघालय में मवेशी परिवहन पड़ोसी राज्य में गायों को लेकर नए कानून से प्रभावित न हो।

गायों की तस्करी रोकने के लिए असम में नया कानून
गौरतलब है कि असम में मवेशियों की रक्षा के लिए नया कानून बनाया गया है। असम गौ संरक्षण विधेयक 2021, के नाम से इस कानून को लागू किया गया है।  इस कानून का उद्देश्य पड़ोसी देश बांग्लादेश में गायों की तस्करी को रोकने के लिए असम के जरिए गायों के अंतरराष्ट्रीय निर्यात पर प्रतिबंध लगाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें