फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के प्रदूषण पर संसदीय समिति की बैठक आज

Wed, 20 Nov 2019 06:26 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली के प्रदूषण को लेकर संसद की एक समिति बुधवार को बैठक करेगी। पिछली बैठक में सदस्यों व वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की गैरहाजिरी पर नाराज होकर समिति के प्रमुख भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर नाराजगी जाहिर की थी। 15 नवंबर को हुई बैठक में समिति के 28 में सिर्फ 4 सांसद पहुंचे थे।  

विज्ञापन


बैठक में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि दिल्ली के प्रदूषण को कम करने में एमसीडी, डीडीए, एनडीएमसी, सीपीडब्ल्यूडी और एनबीसीसी की भूमिका के बारे में बताएंगे। पिछली बैठक में नहीं पहुंचने के बाद आई तीखी प्रतिक्रियाओं के बीच उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार सभी सदस्य व अधिकारी बैठक में पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें