जैन लिपावस्की के साथ विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के उप मंत्री और एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। साथ ही चेक विदेश मंत्री लिपावस्की 28 फरवरी को सीआईआई द्वारा आयोजित भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और स्थिरता सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भी हिस्सा लेंगे।
जर्मन चांसलर के शनिवार को भारत आने के अगले ही दिन चेक गणराज्य के विदेश मंत्री जैन लिपावस्की तीन दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे। वे 26 फरवरी से 1 मार्च तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने इसके बारे में जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत दौरे के दौरान जैन लिपावस्की द्विपक्षीय संबंधों पर विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी करेंगे।
विज्ञापन
साथ ही, जैन लिपावस्की के साथ विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के उप मंत्री और एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। विदेश मंत्रालय ने आगे बताया कि चेक विदेश मंत्री लिपावस्की 28 फरवरी को सीआईआई द्वारा आयोजित भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और स्थिरता सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भी हिस्सा लेंगे।