यूपी की 14 सीटों सहित सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही 543 सदस्यीय लोकसभा की 483 सीटों का चुनाव पूरा हो जाएगा। इस चरण में हरियाणा की सभी 10 तथा दिल्ली की सभी सात सहित बिहार, मध्यप्रदेश व पश्चिम बंगाल की 8-8, झारखंड की 4 तथा उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर-
जम्मू-कश्मीरः शोपियां एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
जम्मू कश्मीर के शोपियां में चल रही मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुठभेड़ काफी देर से चल रही थी।
पढ़ें पूरी खबर-
Mother's Day 2019: ये मां हैं 'बेहद स्पेशल', बनीं गुरु तो बेटियों ने भी छू लिया बुलंदियों का आसमान
साल का एक दिन सिर्फ मां के नाम होता है, जिसे मदर्स डे कहते हैं। इस बार मदर्स डे 12 मई यानी आज है। यह दिन मां के लिए बेहद खास है। इस दिन मां को सम्मान और ढेर सारा प्यार और तोहफे दिए जाते हैं। वैसे तो मां को हर दिन प्यार किया जाता है।
पढ़ें पूरी खबर-
पश्चिम बंगाल में मतदान से पहले बीजेपी बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी कार्यकर्ता रमन सिंह को गोपीबल्लभपुर, झारग्राम में कल रात मृत पाया गया।
पढ़ें पूरी खबर-
भारत-वियतनाम रिश्तों को और मजबूत बनाने पर सहमति, उप राष्ट्रपति का संबोधन आज
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने वियतनाम दौरे के तीसरे दिन प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक और नेशनल एसेंबली की अध्यक्ष गुयेन थी किम नगन के साथ चर्चा पर आपसी संबंधों को और मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर बात की।
पढ़ें पूरी खबर-