फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहिम का असर: पीएम तक पहुंची राशन वितरण में धांधली की शिकायतें

Wed, 03 Aug 2016 03:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथ्ाुरा
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : getty
विज्ञापन
लड़खड़ाई राशन व्यवस्था से पीड़ित कार्डधारकों की शिकायतों के समाधान के लिए अमर उजाला की ओर से शुरू की गई मुहिम का जबरदस्त प्रभाव नजर आने लगा है। मुहिम लोगों को आवाज उठाने के लिए जागरूक भी कर रही है। असर यहां तक है कि लोगों ने प्रकाशित की गई खबरों को स्कैन कराकर पीएमओ आफिस को भेजा है।
विज्ञापन


बारह लोगों ने प्रधानमंत्री कार्यालय को राशन व्यवस्था के संबंध में शिकायतें भेजी हैं। कहा गया है कि मथुरा में राशन वितरण की व्यवस्था कितनी ध्वस्त है यह अमर उजाला की हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों से पता चलता है। हर रोज 500-500 शिकायतें आ रही हैं। लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।

पूरी प्रशासनिक व्यवस्था ध्वस्त बनी हुई है। कहीं पांच महीने से राशन नहीं बंटा है तो कहीं सात महीने से। प्रधानमंत्री आफिस तक जो शिकायतें पहुंची हैं उनका शिकायत नंबर भी लोगों को जारी कर दिया गया है। माना जा रहा है कि अब प्रधानमंत्री आफिस से पूरे मामले की जांच शुरू करा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें