फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्क सम्मेलन के लिए आज पाक रवाना होंगे राजनाथ

Wed, 03 Aug 2016 03:32 AM IST
ब्यूरो/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गृह मंत्री राजनाथ सिंह सार्क देशों के गृह मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को पाकिस्तान रवाना हो रहे हैं। राजनाथ सिंह सार्क के मंच से पाकिस्तान की जमीन से भारत में होने वाली आतंकी गतिविधियों का मुद्दा उठाएंगे। इस मुद्दे पर भारत को बांग्लादेश का साथ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


गृह मंत्री लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठा सकते हैं। सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि दोनों देशोें के बीच कोई द्विपक्षीय वार्ता नहीं होगी।

पाकिस्तान जाने से पहले गृहमंत्री ने मंगलवार को एक बार फिर विदेश सचिव एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से बातचीत कर अपनी कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि पाक आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के सरगना हाफिज सईद के बहिष्कार को भारत के साथ पाकिस्तान सरकार भी गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी समकक्ष अधिकारियों ने बैक चैनल के जरिये कहा है कि सईद की धमकी दरअसल उसका राजनीतिक पैंतरा है। सूत्रों ने बताया कि पाक सरकार भारत समेत सभी देशों के गृहमंत्रियों की सुरक्षा का भरोसा दिया है।

उधर, भारत पाक  सीमा पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स पूरी तरह सतर्क हैं। बीएसएफ प्रमुख केके शर्मा ने कहा है कि सीमा पर चौकसी कर रहे दोनों बल हाफिज सईद की करतूतों को काबू में रखने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें