फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: माता अमृतानंदमयी को मिला 'वर्ल्ड लीडर फॉर पीस एंड सिक्योरिटी' का अवार्ड, अम्मा के नाम से हैं लोकप्रिय

Fri, 22 Sep 2023 04:24 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अपने प्रशंसकों और अनुयायियों के बीच "अम्मा" के नाम से लोकप्रिय देवी को वैश्विक शांति, आध्यात्मिकता और करुणा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इस सम्मान के लिए उनका चुनाव हुआ है। 
विज्ञापन
Mata Amritanandamayi Devi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध आध्यात्मिक नेता माता अमृतानंदमयी देवी को बोस्टन ग्लोबल और फोरम (बीजीएफ) और माइकल डुकाकिस इंस्टीट्यूट फॉर लीडरशिप एंड इनोवेशन (एमडीआई) की तरफ से '2023 वर्ल्ड लीडर फॉर पीस एंड सिक्योरिटी अवार्ड' के लिए चुना गया है।

विज्ञापन


अम्मा के नाम से हैं लोकप्रिय
मिली सूचना के मुताबिक अपने प्रशंसकों और अनुयायियों के बीच "अम्मा" के नाम से लोकप्रिय देवी को वैश्विक शांति, आध्यात्मिकता और करुणा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इस सम्मान के लिए उनका चुनाव हुआ है। 

बीजीएफ और एमडीआई के अनुसार, अम्मा की गहन आध्यात्मिकता, मूल मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और प्रभावशाली वैश्विक नेतृत्व ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिलाया है।
विज्ञापन


सी 20 शिखर सम्मेलन में हुआ था एलान 
इसमें कहा गया है कि भारत में 2023 जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान जी20 नागरिक समाज के नेताओं वाले सिविल 20 एंगेजमेंट ग्रुप के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए, अम्मा ने जी20 के मोटो, 'यू आर द लाइट' को मूर्त रूप दिया। यह घोषणा 31 जुलाई को जयपुर, भारत में C20 शिखर सम्मेलन में की गई थी।  

एजेंसी के अनुसार बोस्टन ग्लोबल फोरम मैसाचुसेट्स में स्थित एक अंतरराष्ट्रीय थिंक टैंक है, जो शांति, सुरक्षा और आर्थिक विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहयोग करने वाले नेताओं, विद्वानों, नीति निर्माताओं और व्यापारिक नेताओं को बुलाने के लिए समर्पित है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें