फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire: गुजरात के वलसाड में उमरगाम की एक फैक्ट्री में भीषण आग; मुंबई के निर्माणाधीन अस्पताल में भी आग लगी

Sat, 04 Feb 2023 10:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद/मुंबई
विज्ञापन
Fire - फोटो : ANI
विज्ञापन

गुजरात के वलसाड में उमरगाम की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। इससे पहले मुंबई के सायन इलाके में सोमैया अस्पताल परिसर में एक निर्माणाधीन आठ मंजिला इमारत में शनिवार को आग लग गई थी। हालांकि, किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आग शाम करीब सात बजे इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी, जो कि ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास स्थित है। कम से कम चार दमकल गाड़ियां और अन्य दमकल वाहन बुझाने के काम में लगे हुए हैं। आग तीसरी मंजिल पर एक कमरे तक ही सीमित है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें