मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। हाल ही में ऑल्टो K10 ने भारत में अपने 45 लाख से ज्यादा ग्राहक बनाने का नया रिकॉर्ड कायम किया है। कंपनी के मुताबिक देश के तकरीबन 45 लाख से ज्यादा घरों में इसके यूजर्स हैं। इसके बेहतरीन फीचर्स और एक बजट फ्रेंडली कार होने के कारण लोग इसे खरीदना पसंद कर रहे हैं। साथ ही इसमें न्यू जेनेरेशन के कई सेफ्टी फीचर्स हैं, जिसके कारण लोग इसे खरीदने में काफी दिलचस्पी रखते हैं।
3. बजट में फिट कार
आमतौर पर जब भी कोई कार खरीदने का मन बनाता है, तो वो अपने बजट में ही बेहतरीन कार लेने का विचार करता है। इस नजरिए से मारुति सुज़ुकी ऑल्टो K10 एक बेहद किफायती और बजट फ्रेंडली कार है। इसकी शुरुआत 3.99 लाख रुपये से होती है। बजट में फिट होने के कारण भी लोग इसको लेने के लिए उत्सुक रहते हैं।
मारुति सुज़ुकी ऑल्टो K10 के बारे में क्या है लोगों की राय?
मारुति सुज़ुकी ऑल्टो K10 का भारत के 45 लाख घरों तक पहुंचने का रिकॉर्ड ही अपने आप में बहुत कुछ कहता है, लेकिन जब बात आती है हैप्पी कस्टमर्स की तो उनका बहुमूल्य फीडबैक ब्रांड के लिए काफी मायने रखता है। तो आइए जानते हैं क्या कहते हैं ऑल्टो K10 के ग्राहक इसके बारे में;
कानपुर के श्याम ने 2022 में ऑल्टो K10 कार खरीदी थी। श्याम के लिए ये कार इसलिए भी अहम है क्योंकि ये उनकी पहली कार है। श्याम ऑल्टो K10 के बारे में बताते हुए कहते हैं, ''ये कार काफी ज्यादा आरामदायक है और इसके बाकी सारे फीचर्स के साथ-साथ इसके सेफ्टी फीचर्स काफी अच्छे हैं। अचानक से ब्रेक लगाने की परिस्थतियों में इसका ABS फीचर काफी सही है क्योंकि वो कार को फिसलने से बचाता है।''
वहीं, दिल्ली के दुर्गेश बताते हैं कि उन्हें ऑल्टो K10 कार, इसकी इंटीरियर डिजाइन के लिए काफी पसंद है। उन्हें इसके इंटीरियर डैशबोर्ड में स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और उसका आकर्षण लुक बहुत पसंद है।