फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DNPA: मनोरमा ऑनलाइन की CEO मरियम मैथ्यू बनीं DNPA की अध्यक्ष, दो वर्ष का होगा उनका कार्यकाल

Fri, 22 Mar 2024 08:44 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीएनपीए भारत के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के शीर्ष 18 प्रकाशकों की डिजिटल इकाइयों का संगठन है। यह डिजिटल परिवेश में समाचार संगठनों और बड़ी टेक कंपनियों के बीच समानता के साथ-साथ निष्पक्षता को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
मरियम मैमन मैथ्यू को डीएनपीए अध्यक्ष चुना गया - फोटो : DNPA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू को डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) का नया अध्यक्ष चुना गया है। उनका कार्यकाल 1 अप्रैल, 2024 से दो वर्ष के लिए रहेगा। वे अमर उजाला के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी की जगह लेंगी। मैथ्यू ने उन्हीं की अध्यक्षता में डीएनपीए के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। डीएनपीए ने अपनी हालिया वार्षिक बैठक में उन्हें अध्यक्ष के रूप में पदोन्नत करने का फैसला किया। 
विज्ञापन


डीएनपीए भारत के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के शीर्ष 18 प्रकाशकों की डिजिटल इकाइयों का संगठन है। यह डिजिटल परिवेश में समाचार संगठनों और बड़ी टेक कंपनियों के बीच समानता के साथ-साथ निष्पक्षता को बढ़ावा देता है। 

मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं: मरियम
मरियम मैथ्यू ने कहा, ''मैं डीएनपीए के अध्यक्ष के रूप में भूमिका निभाने और देश के डिजिटल मीडिया परिवेश में योगदान देने का अवसर मिलने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं। मेरा मुख्य लक्ष्य इसके पैमाने, प्रभाव और स्थायित्व को बढ़ाना होगा। कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को अपनाकर क्षमताओं को मजबूत करना और बदलाव लाना इस उद्देश्य का अहम हिस्सा रहेगा। हमारे संगठन के भीतर विविधता, समावेश और समानता की संस्कृति को विकसित करने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं।'' 
विज्ञापन


नए उपाध्यक्ष की नियुक्ति
टाइम्स इंटरनेट के सीओओ पुनीत गुप्त डीएनपीए के नए उपाध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं, डिजिटल एचटी मीडिया के सीईओ पुनीत जैन डीएनपीए के कोषाध्यक्ष बने रहेंगे। 

दो वर्ष में समानता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हुए
निवर्तमान अध्यक्ष तन्मय माहेश्वरी के कार्यकाल में डीएनपीए ने देश के डिजिटल न्यूज परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस दौरान कई डीएनपीए डायलॉग हुए हैं। दो बार डीएनपीए कॉन्क्लेव और अवॉर्ड्स का भी आयोजन हुआ है। डीएनपीए की महासचिव सुजाता गुप्ता ने कहा कि तन्मय माहेश्वरी के कार्यकाल और उनके मार्गदर्शन में डिजिटल न्यूज परिदृश्य में तेजी से समानता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हुए हैं। 

इस बदलाव पर श्री माहेश्वरी ने कहा कि डीएनपीए के अध्यक्ष के रूप में दो वर्ष तक काम करके और भारत के डिजिटल न्यूज परिदृश्य में लोकतंत्रीकरण लाने की कोशिशों में अपना योगदान देकर प्रसन्नता हो रही है। इस बात का भरोसा है कि मरियम मैथ्यू हमारे साझा उद्देश्य में मूल्यवान अंतर्दृष्टि लेकर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें