फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट 2.0: अब घर-घर वैक्सीनेशन की तैयारी, 45 साल से कम उम्र के लोगों को भी मिल सकता है टीका

Wed, 14 Apr 2021 12:48 PM IST
Harendra Chaudhary आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को कई कंपनियों ने डोर स्टेप वैक्सीनेशन का प्रस्ताव भेजा...
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में स्पुतनिक-वी नई वैक्सीन की एंट्री के बाद अब लोगों के घर-घर जाकर वैक्सीन लगवाने की तैयारी हो रही है। देश की कई कंपनियों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से डोर स्टेप वैक्सीनेशन के लिए संपर्क भी किया है। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में इस पर फैसला हो जाएगा। देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच वैक्सीनेशन की प्रक्रिया भी बहुत तेजी से चल रही है। 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को अब तक वैक्सीन लग चुकी है। स्पुतनिक वैक्सीन की अनुमति के साथ योजना अब घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीनेशन करने की हो रही है।

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक सरकार की योजना है कि अगले तीन महीनों में देश की एक बहुत बड़ी आबादी को टीका लगाया जा सके। इसके लिए 45 साल से कम उम्र के लोगों के लिए भी टीकाकरण की अनुमति देने की योजनाएं बनाई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक जैसे ही अनुमति मिलती है उसके साथ ही लोगों को घर-घर वैक्सीनेशन की भी अनुमति मिलने का पूरा अनुमान है।

कई फार्मा कंपनियों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को एक प्रस्ताव दिया है, जिसमें इन कंपनियों ने प्राइवेट कंपनी की वैक्सीन से लेकर सरकारी वैक्सीन को लोगों के घरों में लगाने की बात की है। हालांकि इसके लिए इन कंपनियों ने प्रति व्यक्ति 25 रुपये से लेकर 37 रुपये तक लेने की अनुमति का प्रस्ताव केंद्र सरकार को सौंपा है।
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक अभी फिलहाल किसी भी कंपनी को अनुमति नहीं मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक लोगों को अगर घर-घर वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की जाएगी, तो शुरुआती चरण में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अपने सरकारी नेटवर्क के इस्तेमाल से ही ऐसा करेगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों का कहना है देश की वयस्क आबादी को अगले कुछ महीने में पूरी तरीके से वैक्सीनेट किया जाना है। इसके लिए केंद्र सरकार को जो कदम उठाने चाहिए उसकी पूरी तैयारिया हो चुकी हैं।

सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ महीनों में जल्द ही कुछ और वैक्सीन को लगाने की अनुमति मिल जाएगी। देश में जरूरत के मुताबिक जल्द ही अन्य उम्र के ग्रुप के लोगों को वेक्सीनेट करने की योजनाएं शुरू होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें