फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Goa: सड़क किनारे बनी झुग्गियों में जा घुसी बस, चार मजदूरों की मौत, पांच घायल

Sun, 26 May 2024 10:06 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

दुर्घटना शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे वर्ना औद्योगिक एस्टेट में हुई। हादसे के वक्त मजदूर झुग्गियों में सो रहे थे।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण गोवा जिले के एक औद्योगिक एस्टेट में एक निजी बस सड़क किनारे बनी दो झुग्गियों से टकरा गई। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


रात में हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे वर्ना औद्योगिक एस्टेट में हुई। हादसे के वक्त मजदूर झुग्गियों में सो रहे थे। घटना के बाद ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि एक निजी कंपनी के कर्मचारियों को लेकर जा रही बस ने दो झुग्गियों को टक्कर मार दी, जहां मजदूर सो रहे थे।

सड़क बनाने का काम करते थे मजदूर
उन्होंने कहा, 'चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल पांच श्रमिकों को गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजदूरों को एक ठेकेदार ने सड़क बनाने के लिए काम पर रखा था।'
विज्ञापन


बस ड्राइवर शराब के नशे में था
चाचा रमेश माथुर और भाई अनिल माथुर की हादसे में जान जाने पर रूपेंद्र कुमार ने दावा किया कि बस का ड्राइवर शराब के नशे में था। उन्होंने कहा, 'घटना के बाद ड्राइवर ने हमें धमकी दी थी कि अगर हमने किसी से शिकायत की तो वह हमें मार देगा।'

चिकित्सा सहायता देर से पहुंची
उन्होंने यह भी दावा किया कि चिकित्सा सहायता देर से घटनास्थल पर पहुंची, जिसके कारण पीड़ितों को मडगांव के जिला अस्पताल ले जाने में देरी हुई। रूपेंद्र ने कहा कि वह भी दुर्घटना प्रभावित झुग्गियों में से एक में रह रहे थे, लेकिन वह इसलिए बच गए क्योंकि फोन पर बात करने के लिए वह बाहर आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'फोन आने से झुग्गियों से बाहर आए तीन और लोगों की जान बच गई।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें