फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather updates: मानसून की प्रगति दिल्ली, पश्चिमी यूपी, हरियाणा और पंजाब में धीमी

Mon, 21 Jun 2021 02:30 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

मौसम विभाग ने कहा, हवा की गति ने इन क्षेत्रों में पूर्वानुमान अवधि के दौरान बारिश के लिए अनुकूल स्थिति का संकेत नहीं दिया
विज्ञापन
बादल.. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को कहा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून की प्रगति धीमी रहेगी। विभाग ने कहा है कि इन इलाकों में बडे़ स्तर पर मौसम की परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने कहा है कि गणितीय मॉडल के मुताबिक, पूर्वानुमान अवधि के दौरान हवा की गति ने क्षेत्र में लगातार बारिश के लिए किसी भी अनुकूल स्थिति का संकेत नहीं दिया है।

हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि कम दबाव के क्षेत्र के चलते अगले 24 घंटे के दौरान बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान इन क्षेत्रों में मध्यम से तेज आंधी चलने के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।
विज्ञापन


विभाग ने कहा कि सोमवार को उत्तराखंड में भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले बृहस्पतिवार को विभाग ने कहा था कि पश्चिमी हवाओं का असर मानसून पर 23 जून तक बना रह सकता है। ऐसे में राजस्थान, पंजाब के शेष हिस्से, हरियाणा और दिल्ली में इस अवधि के दौरान मानसून नहीं पहुंचने के आसार हैं।

मानसून के आगे बढ़ने का क्रम 26 जून और 30 जून के बीच धीरे-धीरे मजबूत होने की उम्मीद है और इस दौरान वह उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्सों में पहुंचेगा। वहीं, निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पालावत ने कहा था कि दिल्ली में अपने तय समय पर 27 जून के आसपास ही मानसूनी बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें