फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात कार्यक्रम : पीएम मोदी ने 90वें एपिसोड के लिए लोगों से मांगे सुझाव, 26 जून को होगा प्रसारण

Mon, 20 Jun 2022 01:27 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, खुशी है कि इस महीने की 26 तारीख को होने वाली ‘मन की बात’ के लिए कई सुझाव और विचार मिल रहे हैं। अपने विचार ‘माई जीओवी’ या ‘नमो एप’ पर जरूर रखें।‘
विज्ञापन
मन की बात (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के अगले एपिसोड के लिए लोगों से अपने विचार साझा करने को कहा है। 26 जून को उनके मासिक रेडियो कार्यक्रम के 90वें एपिसोड के लिए विचारों को ‘माई जीओवी’ वेबसाइट या ‘नमो एप’ के जरिए साझा किया जा सकता है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, खुशी है कि इस महीने की 26 तारीख को होने वाली ‘मन की बात’ के लिए कई सुझाव और विचार मिल रहे हैं। अपने विचार ‘माई जीओवी’ या ‘नमो एप’ पर जरूर रखें। ‘

माई जीओवी’ ने कहा कि प्रधानमंत्री लोगों के लिए महत्वपूर्ण विषयों और मुद्दों पर अपने विचार साझा करने के लिए उत्सुक हैं। सरकारी वेबसाइट ने कहा, आने वाले ‘मन की बात’ एपिसोड में जिन विषयों या मुद्दों पर आप प्रधानमंत्री से बात करना चाहते हैं, उन पर अपने सुझाव हमें भेजें।  
विज्ञापन


टोल फ्री नंबर 1800-11-7800 पर भी कर सकते हैं डायल 
इस ओपन फोरम में अपने विचार साझा करें या टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 पर भी डायल कर सकते हैं। आप प्रधानमंत्री के लिए अपना संदेश हिंदी या अंग्रेजी में रिकॉर्ड कर सकते हैं। रिकॉर्ड किए गए कुछ मैसेज प्रसारण का हिस्सा बनेंगे। ‘माई जीओवी’ ने कहा, आप 1922 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं और एसएमएस में आए लिंक को क्लिक कर सीधे प्रधानमंत्री को अपने सुझाव दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें