फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष तिवारी का सवाल: 1965 में लाहौर व इस्लामाबाद जीते पर इंदिरा गांधी ने लौटा दिए, कश्मीर मसला अब तक हल नहीं हुआ

Thu, 02 Dec 2021 09:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तिवारी ने कहा कि इससे पता चलता है कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने 26/11 मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक नहीं करने को लेकर तत्कालीन मनमोहन सरकार की आलोचना के मामले में सफाई भी दी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की चर्चित किताब का गुरुवार को विमोचन हुआ। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को लेकर अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाए। तिवारी ने कहा कि 1965 की जंग में हमने लाहौर व इस्लामाबाद जीत लिए थे, लेकिन इंदिरा गांधी ने उन्हें लौटा दिया, लेकिन कश्मीर का मसला आज तक हल नहीं हो सका है। 

विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि इससे पता चलता है कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। 26/11 (मुंबई हमले) के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक नहीं करने को लेकर तत्कालीन मनमोहन सरकार की आलोचना के मामले में सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि 26/11 को लेकर इस किताब में जो बातें कही गई हैं, उनका संदर्भ दूसरा है। 

संयम को कमजोरी समझता है पाकिस्तान
कांग्रेस नेता ने कहा कि 26/11 संबंधी पैरे को यदि आप समग्रता से पढ़ेंगे तो समझ जाएंगे कि इसमें यह नहीं कहा गया है कि तत्कालीन यूपीए सरकार सुरक्षा को लेकर सख्त या नरम थी। उन्होंने कहा कि जब भी भारत ने सामरिक संयम बरता है तो पाकिस्तान कठोर बनकर सामने आया है, क्योंकि वह लगभग अर्द्ध सैन्य देश है। तिवारी ने कहा कि असल में पाकिस्तान भारत के संयम को उसकी कमजोरी समझता है।
विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने '10 फ्लैशपाइंट्स्: 20 ईयर्स-नेशनल सिक्युरिटी सिचुएशंस देट इम्पैक्ट इंडिया'  किताब  लिखी है। इसका गुरुवार को विमोचन किया गया। 

उरी सर्जिकल स्ट्राइक से नहीं बदला पाक
अपनी किताब के लोकार्पण के मौके पर तिवारी ने यह भी कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं हैं कि उरी हमले के बाद भारत की सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान गहरे सदमे में चला गया था। तिवारी ने कहा कि उरी हमले के बाद पुलवामा हमले को हमें नहीं भूलना चाहिए। 

बैकफुट पर आ गई कांग्रेस
पिछले महीने तिवारी ने 26/11 हमले के बाद यूपीए सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई नहीं करने को लेकर कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने तत्कालीन मनमोहन सरकार की जमकर आलोचना की थी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी बैकफुट पर आ गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें