फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur Violence: मणिपुर में उग्रवादी गिरफ्तार, कारतूस और विस्फोटक बरामद

Mon, 23 Oct 2023 11:36 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले में मोइरांगखोम रोड क्रॉसिंग पर यातायात पुलिस ने एक कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की।
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में पुलिस ने एक उग्रवादी को गिरफ्तार कर उसके पास से 1,200 से अधिक कारतूस और कुछ लैथोड विस्फोटक जब्त किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले में मोइरांगखोम रोड क्रॉसिंग पर यातायात पुलिस ने एक कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने कार को रोक लिया। अधिकारी ने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान, कार में बैठे एकमात्र व्यक्ति के पास से 7.62 मिमी के 573 कारतूस और 5.56 मिमी कैलिबर के 294 कारतूस के साथ साथ 40 मिमी लैथोड विस्फोटक मिला ।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान एक उग्रवादी के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके संगठन का नाम नहीं बताया है। उन्होंने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपी और जब्त किए गए सामान दोनों को इंफाल पुलिस स्टेशन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें