फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: उखरुल में वाहनों पर गोलीबारी, दो महिलाओं समेत चार की हत्या; क्या पहाड़ी जिलों में फिर बढ़ रही हिंसा?

Fri, 13 Nov 2026 03:26 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, इंफाल।

सार

मणिपुर के उखरुल में संदिग्ध उग्रवादियों ने दो वाहनों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस हमले में दो महिलाओं समेत चार लोगों की जान चली गई। एक दिन पहले भी गोलीबारी में एक महिला की हत्या हुई थी। मणिपुर में हिंसा का यह सिलसिला कब थमेगा? पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
सुरक्षा बल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के उखरुल जिले में शुक्रवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने दो गाड़ियों पर गोलीबारी की। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


घटना कहां और कैसे हुई?
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना इंफाल-उखरुल सड़क पर न्यू हेवन इलाके में हुई। यहां हथियारबंद उग्रवादियों ने दो चारपहिया वाहनों पर गोलियां चलाईं। अधिकारी ने कहा, 'दोनों कारों में सफर कर रहे दो पुरुषों और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों गाड़ियों के सामने वाले शीशों पर गोलियों के निशान मिले'।

ये भी पढ़ें: 'वे मां को पसंद करते हैं': सोनिया की किताब पर राहुल का भाजपा को जवाब, कहा- जितना विरोध करेंगे, उतना फायदा होगा
विज्ञापन


यह घटना एक दिन बाद हुई है। इससे पहले कांगपोकपी जिले के ताफू कुकी गांव और पड़ोसी सेनापति जिले के कैलेंगजांग के पास एक इलाके में दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई थी। इस दौरान 42 साल की एक कुकी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, दो पुरुष घायल हो गए थे।
विज्ञापन


कब शुरू हुई थी हिंसा?
मणिपुर में मई 2023 में जातीय हिंसा शुरू हुई थी। यह हिंसा घाटी में रहने वाले मैतेई समुदाय और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी समुदाय के बीच शुरू हुई थी। इस हिंसा में अब तक कम से कम 306 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 49 लोग अब भी लापता हैं। हजारों लोग बेघर हो चुके हैं।

इस साल फरवरी से पहाड़ी जिलों में कुकी और नागा समुदायों के बीच झड़पें हो रही हैं। इन झड़पों में अब तक कम से कम 50 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें