फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुरः जातीय हिंसा के चलते छूटा घर, पड़ोसी राज्य में करने लगे चोरी-डकैती

Sun, 24 Sep 2023 01:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई डकैतियों में शामिल रहे और शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के कछार जिले में तीन मणिपुरी युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों को चोरी-डकैती के आरोप में पकड़ा है। आरोप है कि तीनों ने दुकानों और पेट्रोल पंप में लूट की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने कुल कितनी चोरियां की हैं। 
विज्ञापन


कछार जिले के पुलिस अधीक्षक सुब्रत सेन ने बताया कि आरोपी मणिपुर के कांगपोकपी जिले के रहने वाले हैं। मणिपुर में जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद तीनों अपने-अपने घरों से विस्थापित हो गए। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में तीनों मिजोरम के कोलासिब जिले के एक शरणार्थी शिविर में रहे। वहां से आरोपी असम में घुस गए और यहां अवैध गतिविधियों में शामिल हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई डकैतियों में शामिल रहे और शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। 

पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने पिछले दो महीनों में शराब और हार्डवेयर की दुकानों में चोरी की।  साथ ही पेट्रोल पंप समेत कई अन्य दुकानों को लूटा। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3-4 लाख रुपये की नगदी और अन्य कीमती सामान बरामद किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें