फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: दो विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, विधानसभा चुनाव से पहले और कमजोर हुई कांग्रेस

Mon, 08 Nov 2021 01:53 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

आरके सिंह और हौकीप क्रमशः साल 2012 और 2017 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। हालांकि, जहां आरके सिंह को कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निकाल दिया था, वहीं हौकीप का रुख हाल ही में बदला। 
विज्ञापन
भाजपा नेता सर्वानंद सोनोवाल और संबित पात्रा ने राजकुमार इमो सिंह को दिलाई पार्टी की सदस्यता। - फोटो : Twitter/BJP4India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से नाता रखने वाले दो विधायक राजकुमार इमो सिंह और यान्थोंग हौकीप सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दोनों विधायकों को प्राथमिक सदस्यता दिलाई। 
विज्ञापन


आरके सिंह और हौकीप क्रमशः साल 2012 और 2017 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। हालांकि, राजकुमार को कांग्रेस ने कुछ समय पहले ही पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया था। राजकुमार ने भाजपा में शामिल होने के साथ कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में शांति, स्थायित्व के लिए काफी काम किया है। उन्होंने यह भी कहा था कि 2017 तक मणिपुर अपनी कानून व्यवस्था की समस्याओं के लिए जाना जाता था। राज्य में पहाड़ी और घाटी क्षेत्र के बीच बंटवारा था, लेकिन अब ऐसा नहीं है।"

आरके सिंह के पिता राजकुमार जयचंद्र सिंह मणिपुर के मुख्यमंत्री और राज्य से पहले केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। इन दोनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने दोनों कांग्रेस विधायकों का स्वागत किया। पात्रा ने कहा कि इनके आने से मणिपुर और पूर्वोत्तर में भाजपा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने भाजपा की नीति और रीति और प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। गौरतलब है कि मणिपुर में 2017 में पहली बार भाजपा सत्ता में आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें