फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Operation Medal: विशेष अभियान पदक के लिए 204 से अधिक पुलिसकर्मियों का चयन, गृह मंत्रालय ने की घोषणा

Tue, 31 Oct 2023 10:28 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गृह मंत्रालय के विशेष अभियान पदक के लिए 204 से अधिक पुलिसकर्मियों को चुना गया। आईपीएस अधिकारी अमित कुमार ने कहा, राजीव सिंह को सीआरपीएफ के महानिरीक्षक के रूप में उनकी पिछली भूमिका में अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए पुरस्कार के लिए चुना गया था।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्रालय के विशेष अभियान पदक के लिए मणिपुर के पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह सहित 204 से अधिक पुलिस कर्मियों को चुना गया। इसकी घोषणा हर वर्ष 31 अक्तूबर को ही की जाती है।
विज्ञापन


आईपीएस अधिकारी अमित कुमार ने कहा, राजीव सिंह को सीआरपीएफ के महानिरीक्षक के रूप में उनकी पिछली भूमिका में अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए पुरस्कार के लिए चुना गया था। बता दें राजीव सिंह को मई में पूर्वोत्तर राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद मणिपुर पुलिस के प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई थी। पिछले साल झारखंड के बूढ़ा पहाड़, चक्रबंध और भीमबांध के दुर्गम इलाकों से माओवादियों को खदेड़ने वाली सीआरपीएफ बटालियनों का नेतृत्व करने और उसके बाद इन क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के शिविरों की स्थापना का श्रेय दिया जाता है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, सम्मान के लिए चुने गए 204 पुलिसकर्मी तीन केंद्रीय संगठनों - सीआरपीएफ, राष्ट्रीय जांच एजेंसी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड राज्य से संबंधित हैं। इस पदक का गठन 2018 में उन अभियानों को मान्यता देने के उद्देश्य से किया गया था, जिनमें उच्च स्तर की योजना शामिल है। जो देश, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सुरक्षा के लिए प्रासंगिक हैं और समाज के बड़े वर्गों की सुरक्षा पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं।
विज्ञापन


वहीं असम के डीजीपी ने मंगलवार को पुलिस से जुड़े आंकड़ों को साझा किया। जिसमें उन्होंने कहा, इस वर्ष अब तक 8 असम पुलिस कर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया गया। साथ ही 250 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी गई। उन्होंने कहा, इस अवधि के दौरान अच्छे प्रदर्शन के लिए करीब 600 कर्मियों को कई स्तरों पर प्रशंसा पत्र या पदक दिए गए हैं। डीजीपी जीपी सिंह ने कहा, 31 अक्तूबर तक 48 कर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 247 कर्मियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना का विकल्प चुना है, जबकि अन्य सात को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है। हालांकि, उन्होंने बर्खास्तगी या सेवानिवृत्ति के कारण नहीं बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें