फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: भारत-म्यांमार सीमावर्ती क्षेत्र में कर्फ्यू में छूट रद्द, जिला अधिकारी ने नोटिस जारी कर दी जानकारी

Tue, 10 Oct 2023 12:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेंग्नोपाल के जिला मजिस्ट्रेट किशन कुमार ने एक आदेश जारी करते हुए कहा बाकी अन्य जिलों में सुबह के छह से लेकर शाम के पांच बजे तक कर्फ्यू में छूट जारी रहेगा। यह आदेश कानून एवं व्यवस्था लागू करने में शामिल सरकारी एजेंसियों पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
Manipur Clash - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के टेंग्नोपाल जिला अधिकारी ने भारत-म्यांमार सीमावर्ती क्षेत्र मोरेह में रोजाना कर्फ्यू में दी जाने वाली छूट रद्द कर दी है। टेंग्नोपाल के जिला मजिस्ट्रेट किशन कुमार ने एक आदेश जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'भीड़ के एकत्रित होने की संभावनाओं को देखते हुए दवाओं और भोजन सहित आवश्यक वस्तुओं की खरीद की सुविधा प्रदान करने के लिए सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक दैनिक कर्फ्यू छूट "अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है।' 

हालांकि, बाकी अन्य जिलों में सुबह के छह से लेकर शाम के पांच बजे तक कर्फ्यू में छूट जारी रहेगा। यह आदेश कानून एवं व्यवस्था लागू करने में शामिल सरकारी एजेंसियों पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन




सोमवार को भीड़ कुकी-बहुल शहर में एकत्र हुए और मैतेई समुदाय द्वारा उपयोग में किए जाने वाले जगहों को साफ करना शुरू किया, जिससे उन जगहों का इस्तेमाल किया जा सकें। हालांकि, सुरक्षाबलों ने हस्तक्षेप किया, जिससे तनाव और विवाद पैदा हो गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें