फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: मुख्यमंत्री ने एनसीबी अधिकारियों के साथ की बैठक; सुरक्षाबलों ने थांगजिंग एसओओ कैंप का किया निरीक्षण

Wed, 20 Sep 2023 09:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
विज्ञापन
Manipur - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने बुधवार देर शाम को राज्य सचिवालय में एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और कई मुद्दों पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक मणिपुर में ड्रग्स और पोस्त की खेती के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान वाले दिनों में इस पर नियंत्रण पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी। उन्होंने बताया कि आज मेरे सचिवालय में सुधांशु कुमार सिंह, जोनल निदेशक एनसीबी, गुवाहाटी जोनल यूनिट और सुरेश कुमार सिंह, अधीक्षक एनसीबी, इंफाल जोनल यूनिट के साथ एक बैठक की।वर्तमान में ड्रग्स और पोस्ता की खेती के कारण मणिपुर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने प्रदेश में ड्रग्स के खिलाफ एक तरह से युद्ध छेड़ रखा है। बैठक में उत्पन्न चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. विनीत जोशी, एनएबी के अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

इस बीच हिंसाग्रस्त मणिपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाबलों की टीम ने चुराचांदपुर जिले के एस.नाबिल गांव स्थित थांगजिंग एसओओ कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरन कैंप में रखे हथियारों का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुतबाकि, मंगलवार सुबह 11.45 बजे से 1.45 बजे तक हुई हुई इस निरीक्षण में राज्यपुलिस से वरिष्ठ अधिकारियों, दो पुलिस टीमों और बीएसएफ और मणिपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन के तहत कुकी नेशनल फ्रंट (केएनएफ) सैन्य परिषद (एमसी) के थांगटिंग एसओओ नामित शिविर का संयुक्त भौतिक सत्यापन किया। 

इस दौरान हेंगलेप थाने के ओसी (ऑफिसर इनचॉर्ज) भी मौजदू रही। बताया गया कि राज्य सरकार मणिपुर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, और निरीक्षण सभी निवासियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने के चल रहे प्रयासों का एक हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें