फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: हिंसक स्थिति के लिए विदेशी आतंकी जिम्मेदार, विधायक ने अमित शाह से की म्यांमार सीमा पर फेंसिंग की मांग

Wed, 04 Oct 2023 03:42 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इम्फाल

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मणिपुर के भाजपा विधायक आरके इमो सिंह ने पत्र लिखकर कहा, मणिपुर में हो रहे हिंसक प्रदर्शन के लिए विदेशी आंतकी समूह जिम्मेदार है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में कभी जातीय हिंसा तो कभी हिंसक प्रदर्शन इन सभी स्थिति के लिए भाजपा ने विदेशी आतंकवादी समूहों को जिम्मेदार माना है। मणिपुर के भाजपा विधायक आरके इमो सिंह ने राज्य में उथल-पुथल की स्थिति और देश के बाकी हिस्सों में खराब छवि दिखाने के लिए आतंकीवादी समूहों को जिम्मेदार माना है।
विज्ञापन


मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मणिपुर के भाजपा विधायक आरके इमो सिंह ने एक पत्र लिखकर यह बात कही। उन्होंने पत्र के जरिए कहा, देश में आतंक फैलाने और अलगाववादी एजेंडे का प्रचार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

साथ ही उन्होंने मिजोरम सरकार द्वारा म्यांमार से अवैध अप्रवासियों के बायोमेट्रिक डेटा संग्रह को रद्द करने से इनकार करने को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है। विधायक आरे इमो सिंह का मानना है कि यह क्षेत्र की पूरी जनसांख्यिकी को बदल सकता है। साथ ही उन्होंने भारत-म्यांमार सीमा पर फेंसिंग करने का भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री को लिखे पत्र में मणिपुर के भाजपा विधायक ने दो छात्रों की हत्या में सीबीआई जांच और चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें