फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: फिल्म की लत पड़ी भारी, आधिकारिक मीटिंग के दौरान मैनेजर ने शेयर कर दी 'लस्ट स्टोरीज 2' की स्क्रीन

Fri, 07 Jul 2023 06:25 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाली अनिता जॉबी (Aneetta Joby) ने गुरुवार को ऑनलाइन मीटिंग के स्क्रीनशॉट के साथ एक ट्वीट पोस्ट किया।
विज्ञापन
मीटिंग के दौरान नेटफ्लिक्स पर फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' देखते पकड़ा गया मैनेजर। - फोटो : Twitter@aneetta_joby
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी-कभी लोग काम के दौरान गलतियां कर बैठते हैं और खुद को शर्मिंदा कर लेते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक महिला ने ट्विटर पर साझा किया है कि कैसे उसके दोस्त का मैनेजर भूल गया कि वह एक ऑनलाइन मीटिंग में दूसरों के साथ अपनी स्क्रीन साझा कर रहा है और उसकी टीम को पता चल गया कि वह क्या देख रहा है। मैनेजर को नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' देखते हुए पकड़ा गया।

विज्ञापन

मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाली अनिता जॉबी (Aneetta Joby) ने गुरुवार को ऑनलाइन मीटिंग के स्क्रीनशॉट के साथ एक ट्वीट पोस्ट किया। जब आधिकारिक टीम मीटिंग चल रही थी उस वक्त मैनेजर नेटफ्लिक्स पर फिल्म देख रहा था और उन्होंने गलती से अपनी स्क्रीन साझा कर दिया और उनकी टीम को पता चला कि वह नेटफ्लिक्स फिल्म देख रहे हैं। एंथोलॉजी की कहानी से तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का स्क्रीनग्रैब स्क्रीन पर दिखाई दे रहा है।

जॉबी ने ट्विटर पर लिखा, मेरा मैनेजर भूल गया कि वह अपनी स्क्रीन शेयर कर रहा है और अब हमने उसे मीटिंग के दौरान 'लस्ट स्टोरीज 2' देखते हुए पकड़ लिया। हालांकि, एक अन्य ट्वीट में जॉबी ने इस बात का उल्लेख किया कि यह उसका नहीं उसके दोस्त का मैनेजर था। इस ट्वीट को 4.91 लाख से अधिक यूजर्स ने देखा है और उन्हें यह अत्यधिक हास्यजनक करने वाला लगा।
विज्ञापन


एक यूजर ने टिप्पणी की, अब आप रेड जोन में हैं क्योंकि आपने अपने प्रबंधक सहित संपूर्ण आंतरिक स्क्रीन को सार्वजनिक रूप से साझा किया है।



एक अन्य यूजर ने कहा, लालसा इतनी ज्यादा है कि आप देखना ही भूल गए कि आपकी स्क्रीन शेयर हो रही है। मुझे लगता है कि अब ऐपल को स्क्रीन शेयरिंग का संकेत देने वाले वेबकैम के बगल में एक और एलईडी जोड़नी होगी।



बता दें कि पिछले महीने, एक ट्विटर उपयोगकर्ता @AmanHasNoName_2 ने साझा किया था कि कैसे उसने एक ऑनलाइन ऑफिस मीटिंग के दौरान गलती से एक शॉपिंग वेबसाइट की स्क्रीन साझा कर दी थी जो पुरुषों के अंडरवियर बेच रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें