फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

lottery: कर्ज चुकाने के लिए बेचने जा रहा था घर, दो घंटे पहले लगी एक करोड़ की लॉटरी

Thu, 28 Jul 2022 06:26 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कासरगोड।

सार

बावा ने कर्ज से मुक्ति की उम्मीद में रविवार को केरल सरकार की लॉटरी के टिकट लिए थे। लॉटरी का परिणाम रविवार दोपहर 3:30 बजे घोषित हुआ। अब बावा का परिवार जश्न मना रहा है। 
विज्ञापन
रुपये। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्ज में दबे 50 वर्षीय मोहम्मद बावा की मन मांगी मुराद पूरी हो गई। कर्ज के चलते बावा अपने नवनिर्मित मकान को औने-पौने दाम में बेचने को तैयार था, लेकिन सौदे से ठीक दो घंटे पहले एक करोड़ की लॉटरी (lottery)  लगने के साथ ही  जिंदगी बदल गई।

विज्ञापन


केरल के उत्तरी जिले के मंजेश्वर के रहने वाले बावा पर रिश्तेदारों और बैंक का 50 लाख रुपये का कर्ज था। उसने अपनी दो बेटियों की शादी और व्यापार में हुए घाटे से उबरने के लिए यह कर्ज लिया था। लॉटरी के नतीजे के बाद बावा ने अब अपने घर को न बेचने का फैसला किया है। 

बावा ने कर्ज से मुक्ति की उम्मीद में रविवार को केरल सरकार की लॉटरी के टिकट लिए थे। लॉटरी का परिणाम रविवार दोपहर 3:30 बजे घोषित हुआ। अब बावा का परिवार जश्न मना रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें