फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra: शराब देने से किया इनकार तो शराबी ने दुकान में लगाई आग, स्टाफ पर भी फेंका पेट्रोल, लाखों की संपत्ति खाक

Mon, 13 Nov 2023 08:37 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

 रविवार की शाम को आरोपी एक पेट्रोल टैंक के साथ दुकान में आया और दुकान के अंदर पेट्रोल डाल दिया। उसने दुकान के कर्मचारियों के ऊपर भी पेट्रोल डाला और तुरंत आग लगा दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशाखापत्तनम में पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब की दुकान में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना रविवार की है, जब दुकानदार ने व्यक्ति को शराब देने से मना कर दिया था। गुस्से में व्यक्ति ने दुकान में ही आग लगा दी। 
विज्ञापन


पोथिनमल्लैया पालेम इंस्पेक्टर रामा कृष्णा के अनुसार, आरोपी व्यक्ति की पहचान मधु के तौर पर की गई है, जो मदुरवड़ा इलाके में शराब खरीदने गया था, लेकिन दुकान बंद करने का समय होने के कारण दुकानदार ने शराब देने से इनकार कर दिया। इस वजह से आरोपी और दुकानदार के बीच बहस हो गई। चेतावनी देने के बाद आरोपी वहां से चला गया, लेकिन रविवार की शाम को वह एक पेट्रोल टैंक के साथ दुकान में आया और दुकान के अंदर पेट्रोल डाल दिया। उसने दुकान के कर्मचारियों के ऊपर भी पेट्रोल डाला और तुरंत आग लगा दी। यह देखकर कर्मचारी दुकान से भाग निकले।



आग लगने की वजह से 1.5 लाख की संपत्ति नष्ट हो गई, जिसमें कंप्यूटर और प्रिंटर समेत कई अन्य चीजें भी शामिल थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और 436 के तहत मामला दर्ज करने के बाद उसे हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें