फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभत्स मामला: पहले नशीला पदार्थ खिलाया फिर गला काटकर बेटी-पत्नी को मार डाला, बाल-बाल बचा बेटा; केरल की घटना

Tue, 07 May 2024 07:20 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

पुलिस ने बताया कि पास में रहने वाले रिश्तेदार मंगलवार सुबह आरोपी के घर पहुंचे। दरवाजा बंद था। उन्होंने काफी आवाज लगाई पर दरवाजा नहीं खुला तो रिश्तेदारों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया। रिश्तेदार जैसे ही घर में दाखिल हुए, वैसे ही वे दंग रह गए। चारों लोग खून से लथपथ थे।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल से रिश्तों को शर्मशार करने वाली एक एक घटना सामने आई है। यहां एक आदमी ने पहले तो अपनी पत्नी और बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाया फिर नशे के हालत में गला काटकर उन्हें मार डाला। आरोपी ने अपने 17 साल के बेटे का भी गला काट दिया। इसके बाद उस दरिंदे पिता ने अपने हाथ की नस में छेद करके खुद को मारने की कोशिश की। घटना कोल्लम जिले के परवूर की है। 

रिश्तेदार घर पहुंचे तो सामने आया मामला

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पास में रहने वाले रिश्तेदार मंगलवार सुबह आरोपी के घर पहुंचे। दरवाजा बंद था। उन्होंने काफी आवाज लगाई पर दरवाजा नहीं खुला तो रिश्तेदारों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया। रिश्तेदार जैसे ही घर में दाखिल हुए, वैसे ही वे दंग रह गए। चारों लोग खून से लथपथ थे। पिता सीरजू (46) और बेटा श्रीराग (17) गंभीर हालत में पड़े थे। वहीं, पत्नी प्रीथा (39) और बेटी श्रीनंदा (12) के शव मिले। आशंका है कि पूरी घटना सोमवार रात में हुई होगी। 

बाप-बेटे अस्पताल में भर्ती
अधिकारी ने बताया कि पत्नी, बेटी और बेटे के गले पर चोट लगी है। हमें संदेह है कि पत्नी और बेटी को कोई जहरीला पदार्थ दिया गया है। हालांकि, रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि की जा सकती है। उन्होंने बताया कि श्रीराग की सर्जरी निजी अस्पताल में हो रही है। वहीं, आरोपी श्रीजू को तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर है।

‘हत्या या आत्महत्या’ इस पहलू पर कर रहे जांच

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया अभी तक साफ नहीं हो पाया है। यह हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है। श्रीजू पेशे से राजमिस्त्री है और प्रीता स्थानीय सहकारी बैंक में काम करती थी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें