फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad: एक शख्स ने सात महिलाओं के साथ धोखे से की शादी, तलाकशुदा को बनाता था शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Jul 2022 03:42 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, हैदराबाद।

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का निवासी है। आरोपी मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए तलाकशुदा महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था और फिर उनका विश्वास हासिल करने के बाद उनसे शादी कर लेता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में एक व्यक्ति को धोखे से सात महिलाओं के साथ शादी करने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय एक व्यक्ति ने सात महिलाओं के साथ शादी की और उन्हें धोखा देकर फरार हो गया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का निवासी है। आरोपी मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए तलाकशुदा महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था और फिर उनका विश्वास हासिल करने के बाद उनसे शादी कर लेता था। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने शादी के बाद इन महिलाओं से लाखों रुपये, कीमती सामान इकट्ठा किया और बाद में फरार हो गया।

हैदराबाद के गचिबोव्ली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अपनी पहली पत्नी को गुंटूर में छोड़ने वाले आरोपी पर शहर और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग थानों में कम से कम पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि हैदराबाद की एक महिला को भी उसने मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए अपने जांल में फंसाया था। उस महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसको गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पहले भी अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें