भिवंडी में हादसे में एक की मौत
वहीं, ठाणे जिले के भिवंडी में भीषण हादसा हो गया। यहां एक कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने रविवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। पडघा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार रात खडावली नाका में हुई। घटना तब हुई जब दो मोटरसाइकिलों पर चार लोग सड़क किनारे एक खाने की गाड़ी के सामने आइसक्रीम खा रहे थे। तभी एक कंटेनर ट्रक ने पहले एक चार पहिया वाहन को टक्कर मारी और फिर खाने की गाड़ी से जा टकराया। इसके बाद चारों लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से एक की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंटेनर ट्रक का चालक भाग निकला और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
समुद्र में डूबी महिला
मुंबई के बांद्रा में ज्योति सोनार नामक 27 वर्षीय महिला समुद्र में डूब गई। फायर ब्रिगेड मौके पर तलाशी अभियान चला रही है। बीएमसी ने इसके बारे में जानकारी दी है।