फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे: कर्ज से परेशान शख्स ने पहले मां की कर दी हत्या, फिर दे दी अपनी भी जान, पढ़िए पूरा मामला

Sun, 02 Jan 2022 05:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुणे शहर में कर्ज और आर्थिक नुकसान से परेशान एक व्यक्ति ने ऐसा कदम उठा लिया जिसे सोचकर ही आम आदमी की रूप कांप जाए। शख्स ने पहले अपनी मां की जान ली और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे में एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी मां की हत्या करने के बाद खुद अपनी जान भी दे दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि इस वारदात को अंजाम देने वाला व्यक्ति कर्ज के बोझ तले दबा था। उसकी पहचान गणेश फारटाडे के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


यह आत्मघाती कदम उठाने से पहले उसने अपने एक संबंधी को कथित तौर पर व्हाट्सएप पर एक सुसाइड नोट भेजा था। इसमें उसने कहा था कि उसे शेयर बाजार में बहुत भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते वह इस तरह का कदम उठाने जा रहा है।

पहले दवाई देकर जान लेने की कोशिश की थी, फिर उठाया ये कदम
यह घटना धनकवाड़ी इलाके में शुक्रवार-शनिवार की रात की है। अपनी 76 वर्षीय बीमार मां की जान लेने के लिए उसने एक दवाई की भारी खुराक दी। जब इससे उनकी मौत नहीं हुई तो कथित तौर पर उसने एक प्लास्टिक बैग से उनका मुंह-नाक दबा कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


मां की जान लेने के बाद खुद भी फंदे से लटककर कर ली आत्महत्या
सहकर नगर के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर यूनुस मुलानी ने बताया कि अपनी मां की जान लेने के बाद व्यक्ति ने कथित तौर पर फंदे से लटककर अपनी जान भी दे दी। जिस रिश्तेदार के व्हाट्सएप पर उसने सुसाइट नोट भेजा था उसने पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी। 

इसके साथ ही वह खुद भी उसके घर पहुंचा था लेकिन यहां पहुंचने पर दोनों को मृत पाया। अपने सुसाइड नोट में इस व्यक्ति ने अपनी मां की हत्या करने की बात भी लिखी थी। उसने लिखा था कि मैं अपनी मां को उनकी बीमारी और तकलीफों से आजाद करना चाहता हूं।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस का मानना है कि व्यक्ति आर्थिक समस्याओं से बहुत परेशान था और इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें