फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा करने की जल्दी बाजी में काट लिया कान

Tue, 08 Mar 2016 05:48 PM IST
पूजा करने की जल्दबाजी में काटा श्रद्धालु का कान

सार

  • जल्दी बाजी में काट लिया कान
  • शिवरात्रि के अवसर पर हुआ हादसा
  • गिरफ्तार हुआ शख्स
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया जब मंदिर में पूजा करने की जल्दबाजी में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने दूसरे श्रद्धालु का कान काट लिया। पुलिस ने कान काटने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ठाणे पुलिस के पीआरओ गजानन काबदुले ने बताया कि शिवाजी नाना सालुंके उर्फ युवराज सोमवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां स्वयंभू अमरनाथ मंदिर में पूजा करने के लिए कतार में लगा था। इस बीच वह कतार तोड़ कर चप्पल पहने ही मंदिर के गर्भगृह में घुस गया।

लोगों ने इस आपत्ति जताई तो वह चिल्लाने और श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार करने लगा। हाथापाई के बीच शिवाजी ने एक 70 वर्षीय व्यक्ति बाबूराव पाटिल का बायां कान और उंगलियां काट ली। पुलिस ने शिकायत के बाद शिवाजी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें