फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन को भी हुई थी टीबी

Tue, 08 Mar 2016 09:06 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • साल 2000 में अमिताभ को हुआ था टीबी
  • जताई उम्मीद, पोलिया की तरह टीबी मुक्त होगा भारत
विज्ञापन
अ‌‌मिताभ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी टीबी के दर्द को झेल चुके हैं। उन्हें 2000 में इस बीमारी ने तब जकड़ा, जब वह टीवी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग शुरू करने जा रहे थे।
विज्ञापन


अमिताभ ने दर्द निवारक दवाएं खाकर काम किया। वह चाहते हैं कि जिस स्थिति से वह गुजरे, उसका सामना किसी को न करना पड़े, इसलिए उन्होंने टीबी के खिलाफ जागरूकता अभियान का हिस्सा बनना स्वीकार किया। 

अमिताभ ने सोमवार को एक कार्यक्रम में बताया कि उन्हें रीढ़ की टीबी हुई थी। करीब एक साल तक कठोर इलाज करने के बाद वह ठीक हो सके। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें यह बीमारी हो सकती है तो कोई भी इसकी चपेट में आ सकता है।
विज्ञापन


वह आज स्वस्थ हैं क्योंकि इस रोग का समय पर पता चल गया था। फिल्म स्टार ने उम्मीद जताई कि पोलिया की तरह भारत टीबी मुक्त भी होगा। अमिताभ भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा, सिविल सोसाइटी और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीबी रोधी मुहिम का हिस्सा बने हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें