फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: गडकरी के घर के बाहर खुदकुशी की कोशिश, सड़क निर्माण की जांच की मांग कर रहा था शख्स

Sat, 02 Oct 2021 12:17 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नागपुर

सार

विजय मारोतराव को सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 309 (आत्महत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
nitin gadkari - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के घर के बाहर खुदकुशी की कोशिश करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार की शाम एक शख्स ने सड़क निर्माण कार्य की जांच की मांग करते हुए जहर खाकर अपनी जान देने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


राणा प्रताप नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार एक अक्तूबर की शाम को सड़क निर्माण की जांच की मांग करते हुए एक व्यक्ति ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के घर के बाहर जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। हालांकि वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे समय रहते रोक दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मेहकर का रहने वाला है। उसका नाम विजय मारोतराव पवार है। उसने दो-तीन दिन पहले एक पत्र लिखकर शेगांव-खामगांव पालकी सड़क के कथित घटिया निर्माण को लेकर जांच की मांग की थी। यह मांग पूरी नहीं होने पर उसने केंद्रीय मंत्री गडकरी के घर के बाहर जान देने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमकी मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री के घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया था। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे गडकरी के घर पहुंचे, यह देखते ही विजय ने जहर खाने की कोशिश की, लेकिन समय रहते हुए पुलिस ने उसे रोक दिया।

इसके बाद विजय मारोतराव को सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 309 (आत्महत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें