फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament: 'सेना में भर्ती के लिए दिल्ली जा रहा हूं', संसद के बाहर से गिरफ्तार युवक ने परिजन से कही थी ये बात

Wed, 13 Dec 2023 08:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Parliament: पुलिस के बताया कि (संसद के बाहर से गिरफ्तार) अमोल शिंदे अनुसूचित जाति समुदाय से है और बीए स्नातक है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसने पुलिस और सेना भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के दौरान दिहाड़ी मजदूर के रूप में छोटे-मोटे काम किए। शिंदे के दो भाई और माता-पिता भी दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते हैं।
विज्ञापन
अमोल शिंदे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद भवन के बाहर बुधवार को प्रदर्शन करने के लिए गिरफ्तार अमोल शिंदे महाराष्ट्र के लातूर जिले के रहने वाला है। वह यह कहकर अपने गांव से निकला था कि वह सेना भर्ती अभियान में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जा रहा है। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।  

विज्ञापन

पुलिस ने किया अमोल शिंदे के घर का दौरा
लातूर के चाकुर तहसील के जरी गांव के निवासी अमोल शिंदे (25 वर्षीय) को हरियाणा के हिसार की नीलम (42 वर्षीय) के साथ उस समय गिरफ्तार किया गया, जब उन्होंने संसद भवन के बाहर से धुआं निकालने वाले छोटे टिन के डिब्बे खोले और 'तानाशाही नहीं चलेगी', 'भारत माता की जय' और 'जय भीम-जय भारत' के नारे लगाए। दिल्ली में हुई इस घटना के बाद लातूर पुलिस की एक टीम ने जरी गांव में उसके घर का दौरा किया।

बीएस स्नातक तक पढ़ाई कर चुका युवक
चाकुर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमोल शिंदे अनुसूचित जाति समुदाय से है और बीए स्नातक है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसने पुलिस और सेना भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के दौरान दिहाड़ी मजदूर के रूप में छोटे-मोटे काम किए। उन्होंने बताया कि शिंदे के दो भाई और माता-पिता भी दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते हैं। अधिकारी ने बताया कि अमोल के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि अमोल नौ दिसंबर को यह कहकर घर से निकला था कि वह सेना में भर्ती के लिए दिल्ली जा रहा है।

अधिकारी ने कहा कि उसने पहले भी इस तरह के भर्ती अभियानों में भाग लिया था, इसलिए उसके माता-पिता को यह असामान्य नहीं लगा। उन्होंने कहा कि अमोल के किसी राजनीतिक दल या आंदोलन से जुड़े होने की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन

दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूदे दो लोग
संसद भवन के बाहर यह घटना उस समय हुई, जब कुछ ही मिनट पहले दो लोग दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए। इसके बाद उन्होंने छोटे टीन के डिब्बे खोल दिए, जिनसे एक जैसे रंग का धुआं निकल रहा था, जिससे सांसदों में दहशत फैल गई। ये दोनों घटनाएं ऐसे दिन हुई हैं जब देश 2001 के संसद हमले की बरसी मना रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें