फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: महिला के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद बुरी तरह पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 Sep 2021 07:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक महिला को एक शख्स बुरी तरह से पीट रहा है। इसके बाद पुलिस एक टीम मौके पर पहुंची। यहां सड़क पर महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थीं।
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 30 साल की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंबई पुलिस ने कथित दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बता दें कि गुरुवार की रात खैरानी रोड पर महिला बेहोशी की हालत में पाई गई थी। फिलहाल महिला का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


इस संगीन अपराध के आरोप में पुलिस ने जिस शख्स को पकड़ा है, उसका नाम मोहन चौहान बताया जा रहा है। 45 साल के व्यक्ति को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों पर दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक महिला को एक शख्स बुरी तरह से पीट रहा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। यहां सड़क पर महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थीं। इसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे खड़े एक टेम्पो के अंदर महिला के साथ यह हैवानियत की गई। ऑटो के अंदर खून के छींटे भी मिले हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, महिला की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपी चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (दुष्कर्म की कोशिश) और 376 (दुष्कर्म) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें