फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता : ममता ने अलपन बंदोपाध्याय को बताया ईमानदार अधिकारी, कोरोना पर कही यह बात

Wed, 23 Jun 2021 06:52 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

ममता बनर्जी ने कहा कि अलपन बंदोपाध्याय एक ईमानदार अधिकारी और सक्षम व्यक्ति हैं। वह अपनी सुविधा के अनुसार कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह अधिकृत हैं और हमारी सरकार उनका समर्थन करेगी।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को एक बार फिर राज्य के पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय का बचाव किया है। ममता ने कहा कि अलपन बंदोपाध्याय एक ईमानदार अधिकारी और सक्षम व्यक्ति हैं। वह अपनी सुविधा के अनुसार कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह अधिकृत हैं और हमारी सरकार उनका समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एक ईमानदार अधिकारी को प्रताड़ित कर रही है।

विज्ञापन


इसके अलावा ममता बनर्जी ने कोरोना फैलाने के लिए एक बार फिर से केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मैंने चुनाव आयोग से जल्द से जल्द चुनाव खत्म करने की अपील की थी लेकिन मेरी बात नहीं मानी गई। 

कोवाक्सिन टीके लगाने से छात्रों को दिक्कत: ममता
ममता बनर्जी ने कहा कि बहुत से लोगों को कोवाक्सिन का टीका लगाया गया है जो अभी तक अधिकृत नहीं है, इसलिए विदेशी देश इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। इस प्रकार जो छात्र विदेश जाना चाहते हैं वे बहुत चिंतित हैं, मैं सीएस से केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव को एक उपाय के लिए लिखने के लिए कहना चाहूंगी। वहीं ममता बनर्जी ने कहा कि 1 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों की माताओं को टीका लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी।  
विज्ञापन


राज्य में संक्रमण दर घटकर हुई 3.61 फीसदी : बंगाल के मुख्य सचिव
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने कहा कि राज्य में संक्रमण दर घटकर 3.61 फीसदी हो गई है। जुलाई 2021 तक सरकारी अस्पतालों में 1300 बाल चिकित्सा आईसीयू स्थापित किए जाएंगे। ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें