फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरे शव पर लागू होगा NRC’: CM ममता बोलीं- बंगाल की महिलाएं UP-MP की तरह नहीं, वे आत्म सम्मान के साथ रहती हैं

Mon, 13 May 2024 07:44 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी केंद्र में सत्ता में आने के लिए इंडी गठबंधन का समर्थन करेगी। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि राज्य में टीएमसी अकेले लड़ रही है क्योंकि कांग्रेस और वामदल भाजपा की मदद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
ममता बनर्जी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदेशखाली में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं विवादों में है। इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वे अत्याचार के बारे में झूठे दावे करके महिलाओं की गरिमा को चोट न पहुंचाएं। महिलाओं के आत्म सम्मान के साथ खिलवाड़ न करें। बोनगांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि पीएम मोदी को पता होना चाहिए कि पश्चिम बंगाल की स्थिति बीजेपी शासित राज्यों जैसी नहीं है। यह आपका उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश नहीं है। बंगाल में महिलाएं आत्म सम्मान और गरिमा के साथ रहती हैं।

यह है वीडिया वाला मामला

विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें भाजपा नेता को यह कहते हुए सुना जा सकता था कि संदेशखाली की पूरी घटना पहले से ही तय थी। वीडियो में दावा है कि संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार का आरोप झूठा और मनगढ़ंत है। वीडियो में दिख रहे उस भाजपा नेता की पहचान संदेशखाली 2 ब्लॉक के 'मंडल अध्यक्ष' गंगाधर कयाल के रूप में हुई थी। वायरल वीडियो में गंगाधर एक कमरे में कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे थे। कोई उनसे सवाल पूछ रहा है और वह जवाब दे रहे हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में दुष्कर्म का आरोप लगवाने वाली महिलाएं दावा कर रही हैं कि भाजपा नेताओं ने उनसे एक कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराए थे और उन्हें थाने ले जाने के लिए मजबूर किया था। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

भाजपा यहां एनआरसी और सीएए लागू करना चाहती है, मैं विरोध करूंगी
बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी ने कल कहा था कि सीएए बंगाल में लागू किया जाएगा। हमें समझ नहीं आता कि किसी को नागरिकता के लिए नए सिरे से आवेदन क्यों करना पड़ रहा है। क्यों किसी को 50 साल पुराने दस्तावेज दिखाने पड़ रहे हैं सिर्फ यह साबित करने के लिए कि उसका परिवार बांग्लादेश से आया है। अगर कोई व्यक्ति बिना शर्त आवेदन करे तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा यहां एनआरसी और सीएए लागू करना चाहती है। मैं आखिरी सांस तक इसका विरोध करूंगी। मेरे शव पर ही एनआरसी लागू हो सकता है।

भीड़ ने चिल्लाया कि दीदी प्रधानमंत्री बनेंगी

विज्ञापन

सभा में उन्होंने कहा कि स्पष्ट है कि तीसरे चरण के मतदान के बाद इंडी गठबंधन ने 315 सीटें हासिल कर ली है। भाजपा 200 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पा रही। इसी दौरान भीड़ ने चिल्लाया कि दीदी प्रधानमंत्री बनेंगी। इस पर उन्होंने कहा कि टीएमसी केंद्र में सत्ता में आने के लिए इंडी गठबंधन का समर्थन करेगी। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि राज्य में टीएमसी अकेले लड़ रही है क्योंकि कांग्रेस और वामदल भाजपा की मदद कर रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें