फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mamata Banerjee: नुपुर के बयान से आगबबूला हुईं ममता, बोलीं- तुरंत गिरफ्तार करो इसे, राउत ने भाजपा पर बोला हमला

Thu, 09 Jun 2022 02:43 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/मुंबई

सार

ममता ने लिखा कि मेरी मांग है कि भाजपा के आरोपी नेताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए ताकि देश की एकता भंग न हो और लोगों को मानसिक पीड़ा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
ममता बनर्जी और नुपुर शर्मा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी की निलंबित नेता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई टिप्पणी मामले में अब राजनीति तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। ममता ने सिलसिलेवार ढंग से तीन ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मैं कुछ विनाशकारी भाजपा नेताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणियों की निंदा करती हूं, जिसके परिणामस्वरूप न केवल हिंसा फैल गई, बल्कि देश के ताने-बाने का विभाजन भी हुआ, जिससे शांति और सौहार्द बिगड़ गई। 

विज्ञापन


भाजपा के आरोपी नेताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए: ममता
अन्य ट्वीट में ममता ने लिखा कि मेरी मांग है कि भाजपा के आरोपी नेताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए ताकि देश की एकता भंग न हो और लोगों को मानसिक पीड़ा का सामना न करना पड़े। साथ ही, मैं सभी जातियों, पंथों, धर्मों और समुदायों के अपने सभी भाइयों और बहनों से आम लोगों के व्यापक हित में शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। हम इस उकसावे की कड़ी निंदा करते हैं। 



अगर देश में कुछ भी होता है, तो भाजपा जिम्मेदार: राउत
वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने भी इस मामले पर बयान दिया है और नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने कहा कि देश में सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन भाजपा प्रवक्ता दो अलग-अलग धार्मिक समुदाय के लोगों के बीच लड़ाई कराना चाहती थे। अगर देश में कुछ भी होता है, तो भाजपा को जिम्मेदार माना जाएगा।' उन्होंने आगे कहा, 'हम हमारा काम जारी रखेंगे... लेकिन वे कब इन लोगों को संज्ञान लेंगे, जो इन सबका कारण बन रहे हैं?'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें