फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 'दीदी': ममता से मिले विपक्षी दलों के कई नेता, सोनिया गांधी से भी कर सकती है मुलाकात

Tue, 23 Nov 2021 07:18 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार शाम दिल्ली पहुंचीं। वह सोनिया गांधी व पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकती हैं। 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में तनाव के बीच टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी दिल्ली में हैं। यहां कई नेताओं से उनकी मुलाकात तय है। मंगलवार को उन्होंने कई नेताओं से मुलाकात की और पूर्व कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद, अशोक तंवर, पूर्व जदयू नेता पवन वर्मा नेता टीएमसी में शामिल हुए। 

विज्ञापन


सोनिया से कर सकती है मुलाकात
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकती हैं। इस मुलाकात के लिए वह सोमवार शाम दिल्ली पहुंच गईं। उनका यह दौरा पहले से ही प्रस्तावित था। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी से ममता बनर्जी की यह मुलाकात काफी अहम होने वाली है। ममता कई मुद्दों को उठाकर विपक्ष को एकजुट करने के प्रयास में लगी हैं, ऐसे में वह सोनिया गांधी को इसके लिए राजी कर सकती हैं। 

पीएम से भी हो सकती है मुलाकात

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का यह दिल्ली दौरान 25 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। इससे पहले 24 नवंबर को उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम है। इस मुलाकात के दौरान ममता बनर्जी बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र के विस्तार का मुद्दा उठाएंगी। दिल्ली दौरे से पहले ममता बनर्जी ने बयान दिया था कि  वह पीएम के सामने बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र का मुद्दा उठाएंगीं। 

टीएमसी सांसदों ने दिया था धरना 
रविवार को त्रिपुरा में टीएमसी यूथ ब्रिगेड की अध्यख सायोनी घोष की गिरफ्तारी के विरोध में टीएमसी के सांसदों ने दिल्ली में धरना दिया था। पहले सांसद इस मुद्दे को लेकर गृहमंत्री से मुलाकात करना चाहत थे, लेकिन मिलने का समय न मिल पाने से नाराज सांसदों ने नार्थ ब्लॉक पर धरना दिया। उधर, त्रिपुरा में टीएमसी सांसदों ने भाजपा कार्यककर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। सांसदों का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ पुलिस स्टेशन में घुसकर मारपीट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें