फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mallikarjun Kharge: विपक्षी दलों के नेताओं के संपर्क में कांग्रेस अध्यक्ष; INDIA की सीट शेयरिंग पर मंथन तेज

Wed, 10 Jan 2024 05:04 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे विपक्षी दलों के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। कांग्रेस ने कहा है कि 28 विपक्षी दलों के गठबंधन- INDIA में सीट शेयरिंग किस फॉर्मूले के तहत होगा, इस पर कांग्रेस सुप्रीमो गंभीर चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे। (फाइल) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले चंद हफ्तों में लोकसभा चुनाव 2024 का एलान होगा। तमाम पार्टियां किलेबंदी करने में लगी हैं। भाजपा नीत NDA के खिलाफ एकजुट हुईं 28 विपक्षी पार्टियां INDIA ब्लॉक के तहत ताल ठोकेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक विपक्षी दलों के गठबंधन- INDIA में सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर बात तेजी से हो रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विपक्षी दलों के नेताओं के संपर्क में हैं। कांग्रेस ने बुधवार को बयान जारी कर कहा, खरगे बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस का बयान उन चर्चाओं के बीच आया जिसमें कहा गया कि गठबंधन में एक संयोजक हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संयोजक पद के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम चर्चा में है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, खरगे INDIA के सभी दलों के नेताओं के साथ संपर्क में हैं। इस बात पर मंथन हो रहा है कि गठबंधन में करीबी समन्वय सुनिश्चित करने के साथ-साथ दलों की सर्वोत्तम संरचना कैसे की जाए।

बिहार और पश्चिम बंगाल में जल्द होगा अंतिम फैसला
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने नीतीश कुमार सहित सभी नेताओं से बात की है और गठबंधन के भीतर प्रमुख मुद्दों पर निर्णय जल्द ही लिए जाएंगे। खबरों के मुताबिक विपक्षी गठबंधन के लिए एक कॉमन कार्यालय और प्रवक्ता रखने की भी मांग भी की जा रही है। रमेश ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के साथ चर्चा हो रही है। कुछ बातें अंतिम चरण में हैं। कुछ अभी शुरुआती चरण में हैं। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बिहार में जेडीयू के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत एक या दो दिन में फाइनल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


राज्य स्तर पर बातचीत कर रही है कांग्रेस
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, सीट-बंटवारे पर सभी दलों के नेताओं के बीच स्पष्टता है। सीट समायोजन पर सभी दलों के बीच स्पष्टता तेजी से विकसित हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व सभी सहयोगियों को समायोजित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है। खबरों के मुताबिक सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने से पहले कांग्रेस इंडिया ब्लॉक में शामिल दलों के साथ राज्य स्तर पर बातचीत कर रही है।

मुकुल वासनिक के आवास पर बैठक
खबरों के मुताबिक कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे के लिए मंगलवार को महाराष्ट्र के लिए शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और उत्तर प्रदेश के लिए समाजवादी पार्टी के साथ प्रारंभिक बातचीत की। बातचीत कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के आवास पर हुई। मल्लिकार्जुन खरगे ने वासनिक को सीट शेयरिंग समिति का संयोजक बनाया है।

सोनिया गांधी से मिल सकते हैं उद्धव ठाकरे और शरद पवार
विचार-विमर्श के दौरान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सलमान खुर्शीद भी मौजूद रहे। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सूत्रों ने कहा कि सीट बंटवारे पर शरद पवार और उद्धव ठाकरे सहित तीनों दलों के शीर्ष नेताओं के बीच फिर से बातचीत होगी। 14-15 जनवरी के आसपास इनकी सोनिया गांधी से मिलने की भी संभावना है।

यूपी में कैसे बनेगा फॉर्मूला, माथापच्ची का दौर जारी
उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर फॉर्मूला बनाने के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं की अलग से बातचीत हुई। इसमें राम गोपाल यादव और जावेद अली मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी और सपा के साथ अगले दौर की बातचीत 12 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें