फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालेगांव बम ब्लास्ट: प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ जमानती वारंट जारी, सुनवाई के दौरान मौजूद न रहने पर कोर्ट खफा

Mon, 11 Mar 2024 02:11 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई की विशेष एनआईए अदालत ने भाजपा सासंद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ 10 हजार रुपये का का जमानती वारंट जारी किया है। मालेगांव बम विस्फोट मामले में सुनवाई के दौरान प्रज्ञा ठाकुर के मौजूदगी न होने पर कोर्ट खफा हो गया। 
विज्ञापन
भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2008 में हुए मालेगांव विस्फोट मामले की सुनवाई कर रही मुंबई की विशेष एनआईए अदालत ने भाजपा सासंद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ 10 हजार रुपये का जमानती वारंट जारी किया है। बता दें मालेगांव विस्फोट मामले में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर आरोपी है। कोर्ट ने उन्हें सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने को कहा था। उनके वकील ने चिकित्सा आधार पर छूट के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन अदालन ने उसे खारिज कर दिया और उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया।

क्या है मामला

विज्ञापन

29 सिंतबर 2008 की रात मालेगांव में एक बड़ा धमाका हुआ था। मोटर साइकिल में हुए इस बम धमाके में छह लोगों की मौत हुई थी। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि इसमें 101 लोग घायल हुए थे। इस मामले की सुनवाई एक विशेष एनआईए कोर्ट में चल रही है।  भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा था कि मैं पहले पूरी तरह स्वस्थ थी, लेकिन पुलिस की कस्टडी में आई तो मेरी समस्या बढ़ती गई। कैंसर हुआ, रीढ़ की समस्या और न्यूरो की परेशानी हुई। इसका कारण कांग्रेस की सरकार और एटीएस की प्रताड़ना है। 

बयान दर्ज करने के दौरान भावुक हुई थी प्रज्ञा ठाकुर
गौरतलब है कि पिछले साल मालेगांव विस्फोट मामले में बयान दर्ज के दौरान भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर सवालों के जवाब देते हुए भावुक हो गई थी। विशेष राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) अदालत उनके बयानों को दर्ज कर रहा था। ट्रायल कोर्ट ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता के तहत मामले में प्रज्ञा ठाकुर समेत छह आरोपियों के बयान दर्ज करना शुरु किए था। इस दौरान उन्हें कही कठिन सवालों से गुजरना पड़ा। घायलों का इलाज करने और शव परीक्षण करने वाले डॉक्टरों की गवाही से जुड़े करीब 60 सवाल आरोपियों से पूछे गए थे। इसके बाद भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर भावुक हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें