भारतीय वोटर आईडी कार्ड को बनाने का कार्य भारतीय निर्वाचन समिति द्वारा किया जाता है। निर्वाचन समिति समय-समय पर तकनीक और कार्ड की जरूरत के हिसाब से इसमें बदलाव भी करती है। यही कारण है कि पहले उपयोग में लाए जाने वाला कार्ड काले-सफेद रंग का हुआ करता था।
इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए भारतीय निर्वाचन समिति ने ब्लैक एंड व्हाइट वोटर आईडी को अब रंगीन बनाना शुरू कर दिया है। लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जो अभी भी ब्लैक एंड व्हाइट वोटर आईडी कार्ड का उपयोग कर रहे हैं। अगर आप अपने वोटर आईडी कार्ड को रंगीन में बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आवेदन करना होगा।
रंगीन वोटर आईडी के लिए ऐसे करें आवेदन:
- सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रारूप 6 फॉर्म खोलें। (https://www.nvsp.in/Forms/Forms/फोर्म६)
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारियों को सतर्कता के साथ भरें और मोबाइल नंबर की जानकारी का विशेष ध्यान रखें।
- इसके बाद आपको अपनी फोटो अपलोड करना है।
- इसके साथ ही मांगे गए सबंधित दस्तावेजों की जानकारी भी देनी होगी।
- इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक सत्यापन कोड भेजा जाएगा।
- इस कोड को आपसे जहां मांगा जा रहा है वहां पर दर्ज कर दीजिए।
- एसएमएस द्वारा पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भी इसकी सूचना आपको मिलेगी।
- पूरी प्रक्रिया के बाद वोटर आईडी कार्ड 45 से 60 दिनों के अंदर आपके पंजीकृत पते पर भेज दिया दिया जाता है।