फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: महिला कांग्रेस प्रमुख ने स्मृति ईरानी से महंगाई पर पूछे सवाल, केंद्रीय मंत्री ने दिए ऐसे जवाब

Sun, 10 Apr 2022 08:27 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

दोनों नेता गुवाहाटी जा रहे विमान से साथ-साथ यात्रा कर रही थीं। दोनों के बीच सवाल-जवाब का दौर विमान के लैंड होने के बाद हुआ। 
विज्ञापन
स्मृति ईरानी और नेट्टा डिसूजा - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में महंगाई इस समय आसमान छू रही है और विपक्ष इसे लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को लगातार निशाने पर ले रहा है। आम आदमी की कमर तोड़ रहे इसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर एक ही उड़ान से सफर कर रहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा के बीच सवाल-जवाब का एक वीडिया इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


दोनों नेता गुवाहाटी जा रहे एक विमान से सफर कर रही थीं। दोनों के बीच बातचीत तब हुई जब विमान लैंड कर चुका था और यात्री उतर रहे थे। डिसूजा ने केंद्रीय मंत्री से एलपीजी की बढ़ती कीमतों के बारे में सवाल पूछा, जिसके जवाब में ईरानी ने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न लाभकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों की मदद कर रही है।

विज्ञापन


डिसूजा ने इसके बाद पेट्रोल और गैस के दाम लगातार बढ़ने की बात कही तो ईरानी ने कहा कि आप लोगों का रास्ता रोक रही हैं। इस पर डिसूजा ने कहा कि समस्या तो सबको हो रही है। ईरानी ने इसके जवाब में कहा कि सरकार जनता को मुफ्त राशन वितरित कर रही है, 1.83 अरब मुफ्त टीके लगाए गए हैं। इसे लेकर डिसूजा ने ट्विटर पर ईरानी के साथ बातचीत का एक वीडियो भी पोस्ट किया।
विज्ञापन


उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, 'गुवाहाटी जा रहीं मोदी सरकार में मंत्री स्मृति ईरानी से बातचीत की। जब उनसे एलपीजी की असहनीय बढ़ती कीमतों के बारे में पूछा तो उन्होंने इसके लिए टीकों, राशन और यहां तक कि गरीबों को जिम्मेदार ठहरा दिया।' जब दोनों के बीच बातचीत चल रही थी तो दोनों ही नेताओं ने अपने-अपने फोन से वीडियो बनाना भी शुरू कर दिया था।
 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें