फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: सीट बंटवारे को लेकर महाविकास अघाड़ी की बैठक आज, संजय राउत बोले- पार्टियों के बीच कोई विवाद नहीं

Tue, 09 Jan 2024 03:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाविकास अघाड़ी (एमवीए) दल के सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने  बताया कि एमवीए में योग्यता के आधार पर सीट का बंटवारा किया जाएगा।
विज्ञापन
Sanjay Raut - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में सीट बंटावारे को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया को यह स्पष्ट किया कि सीट बंटवारे को लेकर पार्टियों के बीच कोई भी विवाद नहीं है। 
विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, 'आज हमने सीट बंटवारे पर बात करने के लिए एक बैठक बुलाई है। इस बैठक के लिए कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा को बुलाया गया है। भले ही 2-3 सीटों का अंतर हो, लेकिन हम इसपर चर्चा जरूर करेंगे।'

महाविकास अघाड़ी (एमवीए) दल के सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, 'एमवीए में सीट बंटवारा सुचारू रहेगा। योग्यता के आधार पर सीट का बंटवारा किया जाएगा। एमवीए को सभी सीटों पर भाजपा को हराना है और इसके लिए पूरा प्लान तैयार है।'
विज्ञापन


सीट बंटवारे को लेकर शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के बीच हुई बैठक पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने कहा, 'महाराष्ट्र में एमवीए सरकार चला चुकी है। उन्हें मालूम है कि कैसे क्या करना है। तीनों ही पार्टियां एक-दूसरे की कमजोरी और ताकत के बारे में जानती है। अगर कोई गठबंधन होगा तो महाराष्ट्र में सबसे पहले बनेगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें